मधुबनी, मार्च 7 -- बिस्फी। प्रखंड अंतर्गत सिमरी पंचायत के दुबियाही गांव से दक्षिण 15 सौ एकड़ में जलजमाव का मामला विधानसभा में उठाया गया है। मधुबनी के राजद विधायक समीर कुमार महासेठ ने किसानों की जमीन सालों भर जल में डूबे रहने का ध्यान सदन में आकृष्ट कराया। इसका समाधान निकालने की मांग जलसंसाधन विभाग से की। मामला गुरुवार को विधान सभा में गूंजा । राजद विधायक समीर कुमार महासेठ ने विधान सभा कार्रवाई के दौरान मंत्री, जल संसाधन विभाग से पूछा कि क्या यह बात सही है कि दुबियाही गांव से दक्षिण 15 सौ एकड़ जमीन में सालों भर जल जमाव रहने के कारण किसानों के द्वारा कोई भी फसल नहीं किया जाता है ।जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है । मंत्री जल संसाधन ने बताया कि दरभंगा प्रमंडल के एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन योजना के अंतर्गत जल निकासी के सुधार एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.