मुंगेर, जुलाई 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय डिग्री सेमेस्टर -2, शैक्षणिक सत्र- 2024-28 तथा डिग्री सेमेस्टर -4, शैक्षणिक सत्र- 2023-27 का परीक्षा फॉर्म 15 जुलाई भराया जाएगा। जिसे लेकर विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है। मुंविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि डिग्री सेमेस्टर-2 तथा 4 के लिए 15 जुलाई से परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा। जिसमें बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 21 जुलाई तक का समय दिया जायेगा। जबकि 22 एवं 23 जुलाई को 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि दोनों सत्रों के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व अपने-अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.