फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बुधवार को ऊंचा गांव इलाके में पांच नंबर चुंगी पर अवैध मकानों को तोड़ गिराया । विभाग की ओर से 15 से अधिक मकानों को तोड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि उनकी ओर से करीब दो महीने पहले नोटिस जारी कर दिया गया था। ऊंचा गांव पांच नंबर चुंगी पर रहने वाले लोगों ने बताया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की थी। जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पैसे देकर खरीद ली थी। उस समय यहां 20 से 25 मकान बने हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे मकानों की संख्या बढ़ती गई। उस दौरान प्राधिकरण की ओर से लोगों को यह भी कह दिया गया था कि अगर भविष्य में इस जगह से कोई रास्ता या कोई हाईवे गुजरेगा तो उनके मकानों को तोड़ा जाएगा।हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से कुछ साल पहले सेक्टर-62, 63, 64 व 65 को बसाया गया थ...