मधुबनी, दिसम्बर 29 -- जयनगर। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने ज्वलंत समस्याओं के समाधान को 15 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सचिव भूषण सिंह के नेतृत्व में सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कड़ाके की ठंढ के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। स्टेशन परिसर जयनगर से झंडा बैनर के साथ जुलूस निकाला। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा कि 21 वर्ष बाद भी कुआढ़ मौजा के 15 एवं उसराही-देवधा मौजा के 50 महादलित भूमिहीन पर्चाधारी को वर्ष 2004 में भूहदबंदी के तहत दी गई पर्चा वाली भूमि पर कब्जा दिलाने में नाकाम रहा प्रशासन। दुसरी ओर विना वैकल्पिक व्यवस्था के ही गरीबों के घर पर बुलडोजर चला कर बेघर किया गया है। स्थानीय प्रशासन और भू-माफिया के गठजोड़ के कारण पर्चा वाली भूमि, पोखर तथा अन्य सरकारी भूमि पर दबंग भू-माफियाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.