नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Delhi Weather: राजधानी में अप्रैल का महीना 15 साल में दूसरी बार सबसे गर्म रहा। अब तक के दिनों का औसत अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री ज्यादा है। बचे हुए दिनों में भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ने के आसार हैं। इससे पहले मार्च का महीना भी सामान्य से लगभग ढाई डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा था। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक बीते अप्रैल के दिनों का औसत अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अप्रैल महीने में दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग का औसत अधिकतम तापमान सामान्य तौर पर 36.5 डिग्री सेल्सियस रहता है। इससे पहले वर्ष 2022 में अप्रैल का महीना बेहद गर्म रहा था। तब औसत तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2011 से 2025 तक के आंकड़े बताते हैं कि बीते 15 साल में इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.