प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करछना के कचरी में प्रस्तावित पावर प्लांट के लिए अधिग्रहित जमीन पर आज भी कब्जा काबिज है। किसानों ने जमीन पर फिर से बढ़ी दर से मुआवजा देने की मांग रखी है। इस मामले में जिलाधिकारी कार्यालय में अफसरों को ज्ञापन सौंप कहा गया है कि उस वक्त जो दरें तय हुई थीं, वो बेहद कम थीं। इसलिए आज की दर से भुगतान किया जाए। करछना में वर्ष 2010 में पावर प्लांट को लेकर प्रस्ताव तैयार हुआ था। जिला प्रशासन ने 273 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कराया था और इसके लिए 64 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। उस वक्त 27 किसानों ने पैसा नहीं लिया था। जिनके भुगतान की 60 लाख रुपये की राशि को राजस्व विभाग के खाते में बतौर एफडी जमा करा दिया गया। यह राशि आज तक पड़ी हुई है। इस जमीन के उपयोग के लिए प्रशासनिक अफसरों ने जब क्षेत्र में सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.