एक संवाददाता, जनवरी 7 -- बिहार में एक बेटी को हैवान घऱ से खींच कर ले गए और फिर उसके साथ हैवानियत की गई। वारदात मुंगेर जिले की है। धरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने उसे घर से खींचकर पास के खेत में ले जाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस से शिकायत न करने की धमकी देते हुए पीड़ित परिवार को घर में ही नजरबंद कर दिया। इस दौरान परिवार के लोग भय और दबाव में घंटों अपने ही घर में कैद रहे। सोमवार को किसी तरह पीड़ित परिवार ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.