लखनऊ, मार्च 4 -- लखनऊ। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने 15 व 28 मार्च को प्राइमरी स्कूलों में अवकाश घोषित किये जाने की मांग की है। एसोसिएशन ने सीएम, प्रमुख सचिव, स्कूल महानिदेशक और बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है। संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष विनय सिंह का कहना है कि 15 मार्च को भैया दूज और 28 मार्च को रमजान का आखिरी शुक्रवार है। 13 व 14 मार्च को होली है। अगले दिन शनिवार को भैया दूज है। प्राइमरी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च के बीच होनी है। 28 वाली परीक्षा अगले दिन 29 को कराने की कृपा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.