कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद सैनी थाना क्षेत्र के अथसराय गांव का ई-रिक्शा चालक विनोद आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। वह करीब 15 महीने तक जीवन-मौत के बीच संघर्ष करता रहा। सड़क दुर्घटना में घायल हुए विनोद की रविवार रात घर पर ही सांस थमीं। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। अथसराय निवासी 42 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता पुत्र बल्लू राम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। जून 2024 में गांव के समीप ही किसी अज्ञात वाहन ने उसके रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में उसे गंभीर चोट आई थी। कुछ दिनों तक वह एसआरएन प्रयागराज में भर्ती रहा। इसके बाद डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। हालांकि, दवा घर पर चल रही थी। परिजनों ने बताया कि हफ्ते भर से उसकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब रहने लगी थी। रविवार की रात सांस थम गईं। घटना के बाद से पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.