प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के हरनामगंज कुंडा मोहल्ला निवासी छेदीलाल पाल, उसके बेटे शिव शंकर पाल के खिलाफ वर्ष 2010 में दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। घटना के बाद से वे फरार थे, जिसमें न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। उसी मामले को लेकर गुरुवार को दरोगा राजकुमार पुलिस टीम के साथ घर के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...