शामली, जनवरी 15 -- थानाभवन के गांव निवासी युवक ने रिश्तो को शर्मसार करते हुए अपनी नाबालिग मौसेरी बहन को ही प्यार जाल में फंसा कर उसे भगा ले गया पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ थाना भवन थाने में पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना भवन क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित परिजनों ने थाना भवन थाने में लगभग डेढ़ महा पूर्व तहरीर दी थी कि पीड़ित महिला की बहन का लड़का रजत उर्फ राजू पीड़िता के यहां पर पेपर देने के लिए आया हुआ था। आरोप है कि आरोपी ने इस बीच पीड़िता की 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया तथा उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। महिला ने पुत्री की तलाश को गुहार लगाई थी जिस पर पुलिस ने...