संभल, फरवरी 6 -- जिला कुश्ती संघ संभल की ओर से 11 फरवरी को 15 वर्षीय बालक एवं बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल एवं माता राजकली देवी आर्य कन्या गुरुकुल कल्याणपुर में होगी। प्रतियोगिता में वर्ष 2011, 2012 एवं 2013 में जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए माता-पिता की अनुमति पत्र अथवा मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी पहलवानों को 17 से 19 फरवरी तक वाराणसी में आयोजित होने वाली अगली स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बालिका वर्ग में कुश्ती 36, 38, 39, 42, 46, 50, 54, 58, 62 एवं 66 किलोग्राम भार वर्ग में आयोजित होगी। वहीं फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन स्टाइल में 38, 41, 44, 48, 52, 57, 62, 68, 75 एवं 85 किलोग्राम भार वर्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.