सुल्तानपुर, फरवरी 13 -- चांदा, संवाददाता । स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के सोनावा गांव से गुरुवार शाम एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। चांदा कोतवाली क्षेत्र के सोनावा गांव निवासी पल्लवी गुप्ता (15), पुत्री रमाशंकर गुप्ता, गुरुवार को करीब शाम 4 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने एक सहपाठी के घर से पढ़ाई के नोट्स लेने जा रही है। परिजनों के मुताबिक पल्लवी नियमित रूप से पढ़ाई में रुचि रखती थी और समय से घर लौट आती थी। चांदा के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा थी । लेकिन गुरुवार देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जां...