अररिया, मई 26 -- पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 मई की घटना युवक सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज पलासी, (ए.सं) प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में किराना सामान खरीदने गयी 15 वर्षीया किशोरी को गायब किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में अपहृता की मां ने पलासी थाना में युवक सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें जोकीहाट थाना क्षेत्र के केसर्रा निवासी मुन्तसीर, नुरसेद आलम, हकीम उद्दीन व बीबी रसीदा आदि शामिल हैं। घटना 20 मई की शाम की है। विलंब से थाना में सूचना का कारण अपने स्तर से खोजबीन करना बताया गया गया है। दर्ज मामले में अपहृता की मां ने बताया कि बीते 20 मई की शाम उनकी 15 वर्षीया बेटी घर से कुछ दूरी पर किराना सामान लाने गयी थी। काफी देर हो जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आयी तो खोजबीन शुरू हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.