उरई, दिसम्बर 13 -- कोंच। बिजली विभाग ने विशेष कैंप का आयोजन किया। कैंप के दौरान 15 वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के तहत पंजीकरण किए गए और 35 हजार का राजस्व वसूला गया। एसडीओ रविंद्र कुमार और जेई अमन पाण्डेय की देखरेख में कैंप राधावल्लभ मंदिर के पास आयोजित किया गया। वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिलों के निपटारे के लिए चलाई जा रही है। इसके तहत पुराने बकाया बिलों पर ब्याज में 100 प्रतिशत और मूलधन में 15-25 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। इस अवसर पर टीजी 2 सूरज प्रसाद, सुशील कुमार, तिलक कुमार, कमल, हर्ष गुप्ता, कमलेश कुमार, जीतू सिकरी, आकाश, रामकेश आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...