मधुबनी, फरवरी 15 -- मधुबनी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शनिवार को पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने सघन गिरफ्तारी अभियान चलाकर लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। शराबबंदी कानून के उल्लंघन में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य मामलों में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एसपी ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में 291 लीटर शराब बरामद की गई। वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में 59 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया। कई छोटे बड़े वाहन जब्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...