औरैया, जनवरी 5 -- आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहल्ला आदर्श नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब की भट्टी ध्वस्त कर दी। मौके से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब, एक चढ़ी हुई भट्टी तथा लगभग 1200 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। बरामद भट्टी और लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई आबकारी निरीक्षक भगवान बख्श और विजय प्रताप यादव के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी सिपाही संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, मानवेन्द्र यादव और नीरज कुमार शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही, जिससे अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। आबकारी विभाग के अनुसार मोहल्ला आदर्श नगर निवासी ओमपाल पुत्र सरामू मारवाड़ अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण कर रहा था। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में अवैध गतिविधि की पुष्टि हुई। टीम ने मौके से शराब नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.