कौशाम्बी, दिसम्बर 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना पुलिस ने 15 लीटर महुए की कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक चंद्रबली सरोज ने बताया कि कस्बे के इंद्रा नगर मोहल्ले की निर्मला देवी पत्नी गिरीश पासी को उसके घर से ही पकड़ा गया है। वह काफी दिनों से अपने घर पर शराब बनाकर बेचती थी। लिखापढ़ी के बाद थाना स्तर से ही उसे जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...