मुंगेर, दिसम्बर 18 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि आदर्श थाना जमालपुर पुलिस की तेज गश्ती के दौरान बुधवार को एक बार फिर से दो शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने तस्करों के पास से करीब 15 लीटर विदेशी शराब की खेप भी बरामद की है। गिरफ्तार तस्करों में मुंगेर कासिमबाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज निवासी ओम प्रकाश साव का पुत्र संजीव कुमार और दूसरा आदर्श थाना जमालपुर के रामचंद्रपुर निवासी स्व. निरंजन साह का पुत्र राजू साह है। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि शहर में तेज गश्ती की जा रही थी। वहीं जुबलीवेल चौक पर थाना के एसआई महादेव प्रसाद अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग करने में जुटे थे। इसी दौरान एक सीएनजी टेंपू जिसका नंबर बीआर 08पी 5545 जुबलीवेल चौक पहुंची। पुलिस को देखते ही तस्कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया और वाहन ...