सीवान, फरवरी 14 -- हसनपुरा, एक संवाददाता । एमएच नगर थाना की पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के धूम नगर गांव में छापेमारी कर महुआ चूलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज धूम नगर निवासी मंजेय राजभर है। थानाध्यय राजीव कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब धंधेबाज मंजेय राजभर द्वारा खरीद बिक्री की नीयत से शराब को छुपा कर रखा गया था। तभी पुलिस मौके पर छापेमारी कर धंधेबाज को गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने से शराब धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब धंधेबाजों को नहीं बख्शा जाएगा। वहीं पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...