काशीपुर, फरवरी 20 -- काशीपुर। पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसआई सौरभ भारती पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हेमपुर एन्क्लेव के पास गिरीजा विहार जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू सिंह निवासी ग्राम गोपीपुरा बताया। तलाशी में उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...