फतेहपुर, फरवरी 22 -- हथगाम। होली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने गांव अलीमऊ मजरे मऊपारा के जंगल में छापेमारी कर कच्ची महुआ की शराब बनाते समय एक व्यक्ति को पकड़ लिया। मौके से शराब बनाने के उपकरण सहित करीब 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। अलीमऊ गांव निवासी मन्ना पासी को मौके से हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...