बिजनौर, फरवरी 5 -- बिजनौर। जनपद में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए स्वास्थ्य विभाग एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। 10 फरवरी को आयोजित होने वाले 'राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस' के अवसर पर जिले के करीब 15,37,375 बच्चों को एल्बेंडाजोल (पेट के कीड़ों की दवा) खिलाई जाएगी। इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप के दौरान एनएचएम नोडल अफसर व डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार सिंह, अरबन जिला कोआर्डिनेटर नितिन गौड़, डा. विशाल भारद्वाज और जिला समन्वयक तबस्सुम परवीन ने अभियान के तकनीकी पहलुओं और क्रियान्वयन की अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेट में कीड़े होने से बच्चों में एनीमिया (खून की कमी) और कुपोषण जैसी ...