काशीपुर, अक्टूबर 2 -- काशीपुर, संवाददाता। मध्यप्रदेश से काशीपुर आए एक मार्बल फिटिंग के ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि 15 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। श्योपुर जिले के ग्राम बड़गांव निवासी देवकी राठौर ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति केशव राठौर आरोपी मुन्नू और राशिद निवासी वीरपुर जिला श्योपुर के साथ करीब पांच साल से ठेके पर भवन निर्माण कार्य करता था। काशीपुर में तीन मंजिला इमारत बनाने का काम चल रहा था, जिसमें उसके पति के करीब 15 लाख रुपये दोनों आरोपियों पर निकलते थे। आठ जनवरी 2023 को रुपये लेने की बात कहकर केशव घर से निकले, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। पत्नी का आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.