पलामू, जनवरी 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बहलोलवा न्यू फोरलेन बहलोलवा के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने रांची निवासी 32 वर्षीय सरोज प्रजापति एवं 41 वर्षीय सुरेंद्र मेहता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक पिकअप वैन से 150 कार्टून में रखी 1342 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। शराब की खेप को बिहार के औरंगाबाद ले जाया जा रहा था। पिकअप वैन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। दूसरी तरफ मेदिनीनगर सदर थाना के रजवाडीह चौक पर वाहन जांच के क्रम में 800 ग्राम अवैध अफीम जब्त किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में चतरा जिले के लावालौंग निवासी 25 वर्षीय कुलेंद्र भुइया एवं पांकी थाना क्षेत्र के पथरा कला ...