मुरादाबाद, फरवरी 12 -- दहेज में 15 लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। काउंसिलिंग के बाद भी समझौता नहीं हुआ। पति ने बाद में पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने बरेली निवासी पति समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी महिला का निकाह 12 फरवरी 2024 को बरेली कैंट के नकटिया निवासी जुनैद खान के साथ हुआ था। महिला के अनुसार निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले 15 लाख रुपये और कार देने की मांग शुरू कर दी। मना करने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 18 अक्तूबर 2025 को पति और ससुरालियों ने मारपीट कर उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया। पुलिस में शिकायत की तो मामला नारी उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग के लिए गया, लेकिन वहां भी आरोपी पति नहीं माना और तीन ...