मुजफ्फर नगर, जून 30 -- नकली करेंसी 15.16 लाख के साथ फुगाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल एक आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों से नकली करेंसी के साथ एक कार व नकली करेंसी छापने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मेरठ के पल्लवपुरम में इन्द्राप्रस्थ कालोनी में किराए का मकान लेकर नकली नोट छापे गए थे। पकड़े गए आरोपियों से आईबी व एलआईयू की टीम ने पूछताछ की है। पुलिस लाइन में प्र्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि फुगाना थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर लोई नहर पुल पर एक कार को रोका। पुलिस ने कार सवार गौरव उर्फ जितन व अभय उर्फ तुषार निवासीगण जीतुपर थाना दौराला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.