एटा, सितम्बर 27 -- 15 लाख का बीमा हड़पने एवं टाटा मैजिक का लोन माफ करवाने के लिए पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से गाड़ी चढ़ाकर हत्या की थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति, दोस्त को पकड़ा। कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेजा है। दो माह पहले 15 लाख का बीमा कराया था। बता दें कि कोतवाली देहात के गांव छितौनी निवासी आकांक्षा पत्नी पंकज का शव 22 सितंबर को छितौनी स्थित सर्विस रोड पर मिला था। मृतका के भाई ने आरोपी जीजा सहित अन्य पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएचओ कोतवाली देहात जितेन्द्र कुमार, एसआई गगनदीप सिंह ने टीम के साथ मिलकर आरोपी पति पंकज कुमार पुत्र शेर सिंह उर्फ पप्पू निवासी छितौनी कोतवाली देहात, दोस्त दिलीप कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी नगला शीसिया कोतवाली नगर को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया है कि आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.