गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सिनेमा रोड पर बाइक सवार युवकों ने बुधवार को दोपहर बाद 15 रुपये के शुल्क के लिए पार्किंग संचालक को 200 मीटर तक सरेआम घसीटा। संचालक शोर मचाता रहा, लेकिन बाइक सवार रफ्तार बढ़ाकर उसे घसीटते रहे। बाइक में उसका हाथ फंस गया, लेकिन युवकों ने जब बाइक रोकी, तब तक संचालक का शरीर छिल चुका था। उसे काफी चोटें आई थीं। पार्किंग संचालक ने पुलिस में शिकायत की लेकिन कार्रवाई की जगह चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दवा-इलाज का खर्च दिलाकर समझौता करा दिया। हालांकि, दबंगई और हैवानियत वाली इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद संचालक की तहरीर पर कार्रवाई का भरोसा दिया जा रहा है। हुमायूंपुर जनप्रिय विहार कॉलोनी के रहने वाले संजीव यादव सिनेमा रोड पर एडी टॉवर में पार्किंग के साथ ही कैंटीन भी चलाते हैं। संजीव ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.