कानपुर, नवम्बर 28 -- 15 रुपये किराया बचाने के चक्कर में गुटैया क्रॉसिंग से अनवरगंज की ओर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक युवक की जान चली गई। वह दौड़कर ट्रेन पर चढ़ रहा था, तभी पैर फिसलने से नीचे आ गया और पहियों और स्प्रिंग के बीच फंस गया। गार्ड की सूचना पर चालक ने ट्रेन रोक दी। वहीं, सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने युवक को बाहर निकाला, लेकिन तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। शुक्रवार को दिन में लगभग सवा दस बजे भिवानी से प्रयागराज जाने वाली 14118 कालिंदी एक्सप्रेस गुटैया क्रासिंग के पास पहुंची थी। जीआरपी को आसपास के लोगों ने बताया कि रावतपुर क्रॉसिंग के खंभा नंबर-5 के पास जब ट्रेन की स्पीड कम थी तो करीब 36 साल का युवक दौड़ते हुए आया और ट्रेन में चढ़ने लगा। उसका पैर पायदान से फिसला और सीधे ट्रेन के नीचे आ गया। यात्रियों के शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.