नई दिल्ली, फरवरी 7 -- Mahashivratri 2026 Date, महाशिवरात्रि 2026: महाशिवरात्रि का दिन शिव व शक्ति के मिलन का दिन है, जो हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष के दौरान मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 15 फरवरी के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शिव भक्त श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ भोले बाबा की आराधना करेंगे। इस खास दिन पर कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। महाशिवरात्रि पर लक्ष्मी नारायण योग, अमृत योग, शुक्रादित्य योग और श्रवण नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन व्रत, रुद्राभिषेक और रात्रि जागरण कर भगवान शिव की उपासना होगी। ऐसे में त्योहार का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। आइए 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? पंडित अभिराज कुमार अकेला के अनुसार, चतुर्दशी तिथि का आरंभ 15 फरवरी की शाम 3 बजकर 50 मिनट स...