पीलीभीत, जून 29 -- जोरदार बारिश के अलर्ट के बीच रविवार को कहीं बरसे कहीं तरसे वाली स्थितियां रहीं। शहर में ही कहीं बारिश ने भिगो दिया तो कहीं बूंद तक न गिरी। अलबत्ता 15 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। अब तक जिले में कुल 61 मिमी.बारिश दर्ज की जा चुकी है। शहर में अपराहन में करीब बारह बजे रिमझिम फुहार पड़ी और थोड़ी देर बरसात हुई। इसके बाद बारिश थम गई और उमस बढ़ गई। अषाढ़ मास में अपर्याप्त हो रही बारिश के बीच उमस खूब बढ़ रही है। माना जा रहा है कि सावन माह इस बार जोरदार रहेगा। रविवार को सुबह से जोरदार काले बादल घिरे रहे पर सब जगह एक समान बारिश नहीं हुई। न्यूरिया और मझोला में अच्छी बरसात हुई। जबकि शहर में केवल रस्म निभाने वाली बरसात दर्ज की गई। उमस के कारण लोगों को खासी परेशानियां हुई। अच्छी बारिश के आसार बने राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढा...