कानपुर, दिसम्बर 6 -- संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी से शिकायत करते ही कुछ ही मिनटों में समस्या हल होने पर लोग खुश हो गए 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए थे जिनमें से 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कर्नलगंज निवासी एफ.एस. खान के पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र में नाम व जन्मतिथि में सुधार कर 15 मिनट में प्रमाण पत्र संपूर्ण समाधान दिवस में जारी कर दिया गया। ग्राम कठारा के रमई की भूमि प्रविष्टि लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर संशोधन किया गया। वहीं फजलगंज निवासी प्रहलाद की पुत्री का जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया। जिलाधिकारी से शिकायत करते ही कुछ ही मिनटों में समस्या हल होने पर लोग खुश हो गए। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मर्चेंट चेम्बर हॉल में शनिवा...