मैनपुरी, जनवरी 28 -- फरियादी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचा तो डीएम को उसकी बात पूरी तरह सच लगी। डीएम शिकायती पत्र लेकर कार्यालय से उठे और सीधे मौके पर पहुंच गए। उनके साथ में तहसील के राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची। नापजोख हुई तो शिकायत सही पायी गई। महज 15 मिनट में ही डीएम ने निस्तारण ही नहीं किया बल्कि पीड़ित की जमीन पर किया जा रहा कब्जा रुकवा दिया। 15 मिनट में न्याय मिला तो पीड़ित फिर डीएम के पास पहुंचा और न्याय दिलाने के लिए शुक्रिया कहा। मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमईहार से जुड़ा है। यहां के निवासी अनोखेलाल, रामकिशोर ने डीएम से शिकायत की कि उनकी जमीन पर प्रभावशाली और दबंग लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। नींव भरवाई जा रही है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने तत्काल एसडीएम को तलब किया और राजस्व टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.