पीलीभीत, मार्च 14 -- उत्तर भारत के सुविख्यात मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियां परिचालनिक व्यवस्था के अंतर्गत तेज हो गई हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी पहले कासगंज से टनकपुर वाया पीलीभीत बरेली होकर मेला स्पेशल संचालित करने पर सहमति बन रही है। ट्रेन के समय को लेकर किए गए सर्वे पर अंतिम निर्णय 15 मार्च से पूर्व हो जाने की उम्मीद है। टनपकुर में हर साल ही लगने वाले मां पूर्णागिरि मेले के दौरान अपार भीड़ उमड़ती है। इसमें रेलवे समेत रोडवेज की सेवाएं अतिरिक्त तौर पर लगाई जाती है। इस बार चूंकि मैलानी और शाहजहांपुर की तरफ से भी ट्रेनों का संचालन विधिवत शुरू हो चुका है। ऐसे में मेला बढ़ने के आसार हैं। बीते दिवस सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ ने एससीएम के साथ औचक निरीक्षण कर यहां सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर तैयारियां परखीं थीं। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.