बेगुसराय, फरवरी 12 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। भारतीय खाद्य निगम द्वारा समय पर गेहूं खरीद को लेकर चिल्हाइ हे किसान संवाद का आयोजन किया गया। निगम के क्रय अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि खाद्य निगम किसानों से सीधे गेहूं सरकारी दर पर क्रय करेंगी। इस वर्ष तेघड़ा अनुमंडल के किसानों से 10 हजार क्विंटल गेहूं का क्रय करने का लक्ष्य रखा गया है। अब किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा। लक्ष्य पूरा होने पर लक्ष्य बढ़ाया जाएगा। किसान अपना गेहूं केन्द्र पर लाएंगे। किसानों को गेहूं देने के 24 घंटे के अंदर बैंक खाता के माध्यम से गेहूं का भुगतान किया जाएगा। किसानों से निगम 2425 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी। गेहूं खरीद 15 मार्च से 15 जून तक होगा। निगम के भुगतान अधिकारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि किसानों को भुगतान 24 घंटे के अंदर बैंक खाता के माध्यम से कर द...