हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर। नि.सं. जगद्गुरू रामभद्राचार्य जी की परम शिष्या एवं अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका साध्वी राधा सहचरी का हाजीपुर आएंगी। 15 मार्च से 22 मार्च तक नगर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। 15 मार्च को महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस महायज्ञ के मौके पर कथा वाचिका प्रवचन देंगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। शनिवार को मड़ई मोहल्ला में तैयारी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चंद्रभूषण मिश्रा ने की। बैठकर में रमाकांत गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह पूर्व सैनिक, काजू सिंह, आशा चौधरी, संजय सिंह, प्रेम जायसवाल, संजय चौधरी, निशांत गांधी समेत अन्य भागवत प्रेमी उपस्थित थे। इस बार भागवत कथा महायज्ञ में साध्वी राधा सहचरी जी के साथ कई साधु संत के अलावा वृंदावन की संगीत टोली और झांकी की टोली भी अपना प्रस्तुति देगी...