आगरा, फरवरी 7 -- कृषि और संबंधित विभागों की योजनाओं का फायदा उठाने के लिए किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री, गोल्डन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। 15 मार्च से पहले सभी किसानों को कार्ड बनवा लेना चाहिए। अन्यथा उन्हें किसी भी योजना की अगली किश्त नहीं मिल पाएगी। उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार ने बताया कि पीएम किसान निधि, खाद-बीज समेत कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टेक (डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फार एग्रीकल्चर) योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री, गोल्डन कार्ड बनवाना जरूरी कर दिया गया है। जिले में कुल 3,84,632 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 2,32,486 किसानों की रजिस्ट्री तैयार हो चुकी है। अब 1,52,146 किसान रजिस्ट्री से शेष रह गए हैं। ऐसे सभी किसान 15 मार्च से पहले अपनी रजिस्ट्री करा लें। किसान खुद 'एग्रीस्टेक.गोव.इन' पोर्टल पर जाकर आनलाइन पंजीकर...