संभल, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पदाधिकारियों ने 15 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिलाध्यक्ष अंजीव कुमार श्रोत्रिय ने बताया कि 13 व 14 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश है। होली के चलते शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने गृह जिलों में जाते हैं। इस पर एक दिन का अवकाश बढ़ जाएगा तो सहूलियत मिलेगी। इस दौरान संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार गोयल समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.