लातेहार, फरवरी 16 -- चंदवा प्रतिनिधि। धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के विस्तार को लेकर चंदवा में 15 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर बुध बाजार स्थित दुर्गा मंडल परिसर में सनातनी बंधुओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी से गांव-गांव अक्षत कलश भेजकर घर-घर आमंत्रण पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु सम्मेलन में भाग ले सकें। आयोजकों ने इसे सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया। सम्मेलन की शुरुआत 15 मार्च को सुबह 7 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी। इसके बाद 51 कुंडीय हवन, सामूहिक हनुमान चालीसा कीर्तन, बौद्धिक सत्र और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.