रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, संवाददाता। रांची सदर अस्पताल में सिविल सर्जन, डीपीएम, डैम सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में 15 जरूरतमंद टीबी रोगियों को गोद लिया गया। इस पहल के तहत, सभी टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार का किट भी उपलब्ध कराया गया। वैसे टीबी रोगी जो पौष्टिक आहार लेने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें सहायता के तौर पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है। यह पहल सुनिश्चित करती है कि इलाज के साथ-साथ इन मरीजों को उचित पोषण मिल सके, जो टीबी से उबरने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...