रुद्रपुर, फरवरी 20 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने अप्रवासियों और ओवरस्टे कर रहे लोगों के विरुद्ध सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में विशेष चेकिंग की गई। सत्यापन के दौरान कई मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने पर करीब 15 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इनमें आठ चालान नगद करते हुए 35 हजार 250 रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि सात मामलों में न्यायालय चालान किया गया। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि किरायेदार सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...