पटना, मई 11 -- कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसी हफ्ते बिहार आएंगे। उनका दौरा गया में प्रस्तावित है। उनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कई नेता भी इसी हफ्ते राज्य के दौरे पर आएंगे। राहुल गांधी गया में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार उनका दौरा 15 मई को संभावित है। 5 महीने में ये चौथा बिहार दौरा होगा। इससे पहले 7 अप्रैल को बेगूसराय में कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में शामिल हुए थे। उससे पहले पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भी हिस्सा लिया था। बीते महीने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित किया था। कांग्रेस पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुटी है। इसके लिए राहुल गांधी लगातार बिहार का दौरा कर रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.