कानपुर, फरवरी 18 -- अलीगढ़, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई समेत 15 जिलों के दो-दो गांवों की मिट्टी में जीवाश्म कार्बन की मात्रा को बढ़ाया जाएगा। फिर एक को बीज गांव और दूसरे को जैव संवर्धित गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। ये दोनों ही गांव अपने जिले में मॉडल के रूप में काम करेंगे, जो प्रदेश की उन्नत खेती की नींव रखेंगे। इसको लेकर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) ने 15 जिलों के दोनों गांव को चिह्नित करने के साथ नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। किसानों की आय बढ़ाने और लोगों के स्वास्थ्य के लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से मृदा में जैविक पदार्थ बढ़ाओ संकल्प अभियान 2026-30 शुरू किया गया है। इसके तहत विवि से संबद्ध 15 जिलों में स्थित कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से दो-दो गांव को...