मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को उपाध्यक्ष एमडीए अनुभव सिंह के निर्देश पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में 15 बीघा में की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। पायंती कला में मोहसिन के द्वारा पांच बीघा और गुरैठा कैलसा रोड पर सफदर अली के द्वारा 10 बीघा में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। खास बात यह कि सूचना मिलने पर प्राधिकरण के जेई देवेंद्र सिंह के द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। काम को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए कहा गया। इसके बाद भी काम बंद नहीं किया गया। उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्द...