बांका, दिसम्बर 18 -- बांका, निज प्रतिनिधि। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर हो रहे धान खरीद को लेकर राज्य मुख्यालय स्तर से सभी जिलों के लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। जिसमें बांका जिले के लक्ष्य में 15 फीसदी की कटौति कर दी गई है। यहां सरकार की ओर से लक्ष्य तय नहीं किये जाने पर पिछले साल एमएसपी पर हुई धान खरीद को आधार मानकर किसानों से एमएसपी पर धान खरीद की शुरूआत की गई थी। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से जिले में 5.4 लाख एमटी धान के उत्पादन का अनुमानित आंकडा पेश किया गया था। जिससे किसानों और सहकारी समितियों को उम्मीद थी कि इस बार धान खरीद के लक्ष्य में पिछले साल के मुकाबले बढोतरी होगी। लेकिन इसके दिगर एमएसपी पर धान खरीद के लक्ष्य को पिछले साल की तुलना में 15 फीसदी कम कर दिया गया। यहां पिछले उपभोक्ता खाद्य संरक्षण विभाग की ओर से...