जमशेदपुर, अगस्त 5 -- जमशेदपुर।विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा को लेकर जमशेदपुर में तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। 27 अगस्त को होने वाली गणेश पूजा को लेकर टेल्को स्थित बोंगो क्रिस्टी मैदान में 15 फीट ऊंची गणेश जी की प्रतिमा के लिए पूजा पंडाल निर्माण को भूमि पूजन मंगलवार को सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल हुए। पुरोहित अरुण मिश्रा के द्वारा विधि विधान से भूमिपूजन सम्पन्न कराई गई।दिनेश कुमार ने बताया कि टेल्को कोलोनी के युवाओं के द्वारा विगत कई वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में भव्य गणेश पूजा पंडाल का निर्माण होता है। इस वर्ष 75 फीट ऊंचे पंडाल का निर्माण होगा। यहां की भव्य प्रतिमा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनती है। टेल्को के अलावा शहर भर के भक्तगण इसे देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.