गाज़ियाबाद, फरवरी 11 -- गाजियाबाद। श्रमिकों को अपने श्रमिक पंजीकरण का नवीनीकरण 15 फरवरी तक कराना होगा। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिन्होंने पिछले चार वर्ष से अपना श्रमिक पंजीकरण अपडेट नहीं कराया है, उनको 15 फरवरी से पहले पंजीकरण को नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण को अपडेट नहीं कराने पर उन्हें निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा। लाभार्थी जन सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि नवीनीकरण कराने के बाद ही श्रमिकों को उनकी योजनाओं में लाभ दिया जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...