संभल, जनवरी 8 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। कृषि विभाग ने साफ किया है कि 15 फरवरी 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। तय तारीख तक रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों की सम्मान निधि की अगली किस्त रोक दी जाएगी। जनपद में अब तक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार लगभग 40 प्रतिशत किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, जिससे हजारों किसानों का लाभ खतरे में पड़ सकता है। जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों के भूमि रिकॉर्ड, बैंक खाते और आधार विवरण का सत्यापन किया जा रहा है। इससे फर्जी लाभार्थियों को रोका जा सकेगा और योजना का लाभ केवल वास्तविक किसानों तक पहुंचेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 फरवरी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.