खगडि़या, फरवरी 14 -- खगड़िया। नगर संवाददाता शहर से सटे मथुरापुर खेल मैदान में 15 फरवरी को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने को एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्ष भाग लेंगे। यह बातें गुरुवार को जदयू कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कही। उन्होंने कहा कि सभी एनडीए घटक दल के जिलाध्यक्ष, विधायक,पूर्व विधायक एवं सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी जुट चुके हैं। श्री मंडल ने बताया कि उक्त सम्मेलन में क्रमश: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, खगड़िया जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.